23 जनवरी को जलापूर्ति रहेगी बाधित
उदयपुर, 22 जनवरी 2026। धुलकोट पंप हाउस पर वाल्व खराब हो जाने के कारण नगर उपखंड सप्तम में शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को होने वाली जलापूर्ति को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि बोहरा गणेश जी उच्च जलाशय एवं डायरेक्ट सप्लाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मांडल तलाई, वर्धमान नगर, ओस्तवाल नगर, शिव चौक, स्कूल वाली गली, भोमिया जी गली, आयड़, सोनी जी की बाड़ी, खटीक वाड़ा, नाम द्वारा चौक, गड़बड़ा गली, छिपा मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति अब एक दिन बाद की जाएगी।
निवासियों से अपील है कि असुविधा को ध्यान में रखते हुए जल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #PHED #UdaipurNews #WaterSupplyUpdate #WaterSupply #WaterCrisis #WaterSupplyAffected
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
