उदयपुर में 14 दिसंबर को इन स्थानों पर बाधित रहेगी जलापूर्ति
उदयपुर, 13 दिसंबर 2025। कुम्हारों के भट्टे क्षेत्र में नान्देश्वर ग्रेविटी मेन पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण जलदाय विभाग के नगर उपखंड सप्तम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रविवार 14 दिसंबर 2025 को जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जलदाय विभाग की सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि इस तकनीकी खराबी के चलते खेमपुरा एवं प्रताप नगर क्षेत्र के जलाशयों से होने वाली आपूर्ति तथा ठोकर, डोरे नगर, शास्त्री नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की डायरेक्ट जलापूर्ति को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
विभाग द्वारा लीकेज सुधार कार्य किया जा रहा है, जिसके पूर्ण होने के बाद नियमित जलापूर्ति बहाल की जाएगी।
#UdaipurNews #UdaipurWaterSupply #WaterSupplyDisrupted #PHEDUdaipur #RajasthanNews #UdaipurCity #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial
