उदयपुर में 2 जुलाई को कई इलाकों की जलापूर्ति प्रभावित, इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी

पाइपलाइन और वाल्व मरम्मत के चलते जलापूर्ति प्रभावित
 | 
Water Supply affected

 

Udaipur Times, Water Supply Affected:  1 जुलाई 2026 । शहर के प्रताप नगर क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा गुरुवार को किए जाने वाले मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से बदले हुए समय के अनुसार पानी का संग्रह करने की अपील की है। Water Supply Affected

सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि प्रताप नगर उपखंड सप्तम क्षेत्र में राइजिंग पाइपलाइन की मरम्मत के कारण उपखंड पंचम के अंतर्गत छिपा कॉलोनी टंकी से गुरुवार शाम को होने वाली जलापूर्ति अब दोपहर 1 बजे की जाएगी। वहीं कोर्ट परिसर में दोपहर के समय होने वाली जलापूर्ति शाम को विलंब से होगी। Water Supply Affected

इसी प्रकार, प्रताप नगर स्थित कुम्हारों के भट्ठे के पास 10 इंची वाल्व खराब होने के कारण भी गुरुवार की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि वाल्व की मरम्मत के चलते गांधी नगर ए, बी एवं सी ब्लॉक, विक्रमादित्य चौराहा, आम्रपाली क्षेत्र, ओस्तवाल प्लाजा क्षेत्र, उत्तरी सुंदरवास, मांडल तलाई, शिव चौक, वर्धमान स्कूल क्षेत्र तथा खेमपुरा उच्च जलाशय से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। Water Supply Affected

विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण करने तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News