उदयपुर मे कल 13 अक्टूबर को इन इलाकों मे जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

 | 
Water Supply Affected in Udaipur

 

Udaipur Times, Water Supply Affected: उदयपुर मे मानसी वाकल पाइपलाइन में सोमवार, 12 अक्टूबर को कोर्ट चौराहे के पास लीकेज की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार 13 अक्टूबर को जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर उपखंड पंचम (PHED के सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार सुबह कोर्ट परिसर और अशोक नगर क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। वहीं, दोपहर में छिपा कॉलोनी और कोर्ट परिसर क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रह सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News