मादड़ी क्षेत्र में 20 मई को बाधित रहेगी जलापूर्ति

कानपुर हेड वर्क्स पर विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण
 | 
Water Supply Interrupted

उदयपुर 19 मई 2025। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर उपखण्ड सप्तम से मादड़ी जोन में होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 

PHED अभियंता किरण ने बताया कि कानपुर हेड वर्क्स पर विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण वार्ड नंबर 40 व 41 की सप्लाई बिजली आपूर्ति शुरू होने पर कम समय के लिए तथा कम दबाव से हो पाएगी। उक्त क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।