उदयपुर में 28 जून को जलापूर्ति रहेगी बाधित

झाड़ोल 132 केवी GSS पर वार्षिक मरम्मत कार्य
 | 
Water Supply affected

 

Udaipur Times, Water Supply Affected: 27 जून 2026। झाड़ोल 132 केवी GSS पर वार्षिक मरम्मत कार्य के कारण नगर उपखंड सप्तम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रविवार को होने वाली जलापूर्ति को एक दिन आगे बढ़ाया गया है। Water Supply Affected

सहायक अभियन्ता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक छोटी पिपली, बड़ी पिपली, सरस्वती हॉस्पिटल क्षेत्र, धर्मराज कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों की डायरेक्ट जलापूर्ति बाधित रहेगी। Water Supply Affected

इसी प्रकार शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक आयड़ क्षेत्र की जलापूर्ति के साथ ही उच्च जलाशयों से होने वाली न्यू भोपालपुरा, प्रेम नगर, केशव नगर एवं कालका माता क्षेत्र की जलापूर्ति भी प्रभावित रहेगी। Water Supply Affected