9 जुलाई को प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

एक दिन आगे बढ़ाई

 | 
Water Supply Interrupted

उदयपुर 8 जुलाई 2025। विद्युत निगम से प्राप्त सूचना के अनुसार एकलिंगपुरा पॉवर हाउस की विद्युत आपूर्ति आवश्यक कार्य के चलते बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इससे वाटर वर्क्स फीडर तथा कलड़वास फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी।

उक्त विद्युत व्यवधान होने के कारण नगर उपखंड सप्तम से उक्त क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी एवं एक दिन आगे बढ़ाई जाती है। 

सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि कलड़वास गांव, केसरपुरा, दीवाली मगरी, वेसा मगरी, पावन वैली, पावन पुरी, अरिहंत विहार, जतिन आई टी आई, जोयडा श्याम नगर, रानी जी की बावड़ी, तलावा, पाराखेत, वाटर वर्क्स के कनेक्शन, कानपुर खेड़ा, मयूर वैली, कार्तिक नगर एवं एकलव्य एकेडमी क्षेत्र की जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है।