उदयपुर में 27-28 जून को जलापूर्ति बाधित रहेगी
Udaipur Times, Water Supply Affected : 26 जून 2026। शहरी जल योजना के नगर उपखण्ड पंचम के अंतर्गत मानसी वाकल परियोजना, झाड़ोल पर 132 केवी GSS पर विद्युत लाइन मरम्मत कार्य के कारण शनिवार (27 जून) को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक शटडाउन लिया गया है। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। Water Supply Affected
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (नगर उपखण्ड पंचम) के सहायक अभियन्ता ने बताया कि शनिवार 27 जून को छीपा कॉलोनी एवं कोर्ट परिसर उच्च जलाशय से होने वाली दोपहर की जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। Water Supply Affected
वहीं रविवार 28 जून को एकलव्य कॉलोनी, छीपा कॉलोनी एवं सज्जन नगर उच्च जलाशय की सुबह की जलापूर्ति को भी एक दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है। Water Supply Affected
