1 मई को जलापूर्ति बाधित रहेगी

पाइपलाइन में लीकेज के चलते जलापूर्ति बाधित 
 | 
Water Supply affected

उदयपुर, 30 अप्रैल 2026। नगर निगम के उपखंड सप्तम क्षेत्र अंतर्गत न्यू भूपालपुरा उच्च जलाशय से होने वाली पेयजल आपूर्ति 10 इंच पाइपलाइन में लीकेज के कारण बाधित रहेगी।

कनिष्ठ अभियंता किरण ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज के चलते जलापूर्ति को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार (1 मई 2026) को होने वाली सप्लाई अब शनिवार (2 मई 2026) को की जाएगी।

आमजन से अपील की गई है कि वे जल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और आवश्यकतानुसार पहले से भंडारण कर लें।

#UdaipurNews #Bhupalpura #WaterSupply #UdaipurUpdates #RajasthanNews #WaterCrisis #PipelineLeak #LocalNews #UdaipurCity #नगरनिगम #UdaipurLocal #RajasthanUpdates