19 जुलाई को जलापूर्ति बाधित रहेगी
अम्बावगढ, कच्ची बस्ती, चमनपुरा, झरिया मार्ग, चेतक, मधुवन, हाथीपोल, हॉस्पीटल रोड आदि क्षेत्र प्रभावित
| Jul 18, 2025, 18:55 IST
उदयपुर 18 जुलाई 2025 । शहरी जल योजना नगर उपखण्ड पंचम उदयपुर में शुक्रवार को आरजीएफ फिल्टर प्लांट के पम्प सैट मरम्मत कार्य होने से शनिवार (19 जुलाई 2025) को अम्बावगढ़ टंकी से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि अम्बावगढ, कच्ची बस्ती, चमनपुरा, झरिया मार्ग, चेतक, मधुवन, हाथीपोल, हॉस्पीटल रोड आदि क्षेत्र प्रभावित होगे।
