रबी सीजन 2026‐27 हेतु गेहूँ की MSP 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित
उदयपुर/जयपुर 29 जनवरी 2026। भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन 2026‐27 हेतु गेहूँ का न्यूनतम समथर्न मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
राज्य के किसान अपनी उपज (गेहूँ) विक्रय हेतु पंजीयन दिनांक 1 फरवरी 2026 से 25 जून 2026 तक स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से खाद्य एवं नागिरक आपूर्ति विभाग राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध 'गेहूँ खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल' के माध्यम से
ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।
पंजीयन हेतु किसान के पास अद्यतन जन आधार कार्ड अनिवार्य है । किसान को उसके द्वारा विक्रय की गई उपज का भुगतान उसके जन आधार से जुडे हुए बैंक खाते में किया जाएगा। इसिलए किसान जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहता है उसे अपने जन आधार में जुड़वा लेवे।
पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी खाद्य एवं नागिरक आपूर्ति विभाग राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसान पंजीकरण व अन्य खरीद संबंधी जानकारी एवं समस्याओ के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर राजकीय कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है। किसान को खरीद संबंधी विभिन्न जानकारियों को एसएमएस के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर समय-समय पर अवगत करवाया जायेगा।
राज्य में रबी विपणन सीजन 2026‐27 के दौरान न्यूनतम समथर्न मूल्य पर गेहूँ खरीद का कार्य दिनांक 10 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक किये जाने का निर्णय लिया गया है। गेहूँ खरीद कार्य हेतु राज्य में कु ल 383 क्रय केंद्र स्थापित किये गये है।। क्रय केंद्र की सूची खाद्य एवं नागिरक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। किसान से गेहूँ खरीद कार्य भारतीय खाद्य निगम, राजफेड, तिलम संघ, नाफेड एवं एनसीसीएफ के साथ इस वर्ष से से राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागिरक आपूर्ति निगम के माध्यम से भी किया जायेगा ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
