Udaipur Times, United Nation Day: उदयपुर जिले में 24 अक्टूबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज फहराया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) जितेन्द्र ओझा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के उन सभी सरकारी भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का ध्वज फहराया जाएगा, जहां नियमित रूप से भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों, सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों और प्रभारी गार्ड रूम को नियमानुसार समय पर ध्वज फहराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।