उदयपुर पुलिस का जीरो टोलरेंस अभियान 1 अक्टूबर से

एक सिफारिश भरे फोन कॉल से ज्यादा अहम् है एक व्यक्ति की जान, सभी दे पुलिस का साथ

 | 
SP Vikas Sharma

उदयपुर 29 सितंबर 2022। 1 अक्टूबर से उदयपुर शहर में पुलिस और यातायात विभाग द्वारा एक विशेष अभियान की शुरुआत होने जार रही है, जिसमे उदयपुर की पुलिस यातायात नियमों का उलंघन करने वालों की तरफ जीरो टोलरेंस दिखाते हुए कार्यवाही करेगी। 

इस संदर्भ में बोलते हुए एसपी उदयपुर विकास शर्मा ने बताया की इस अभियान चलने के पीछे पुलिस का उदेश्य है की लोगो को जागरूक किया जाये की यातायात के नियाम दरअसल जनता के लिए है, इन्हें जनता की सुरक्षा के लिए ही बनाया गया है। 

इस का पहला चरण 30 तारीख को समाप्त होगा जिसके दौरान पुलिस की सभी यूनिट्स समझाइश कर रही है लोगो को फुल और टॉफी देकर समझा रही है की यातायात के नियमो का पालन करें और अभी तक करीब 40 हजार लोगो को इसके दौरान संपर्क किया गया है। इसके दुसरे चरण में जिसकी शुरुआत 1 अक्टूबर से शुरू होगा उसके बाद अगर कोई भी व्यक्ति यातायात के नियमों को तोड़ता हुआ या किसी भी तरह उलंघन करता हुआ दिखेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

अभियान के दौरान जितने भी लाइफ सेविंग नियम है जेसे की हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट लगाना, ब्लैक फिल्म न लागाना इन सभी नियमो की सख्ती से पालना होना सुनिश्चित किया जाएगा। दुर्भाग्यवश उदयपुर में पिछले कुछ समय में सड़क हादसों में हुई मौतों का आंकड़ा काफी ज्यादा है, इसी को मद्देनजर रखते हुए इस अभियान को चलाया जा रहा है। 

शर्मा ने कहा की अक्सर देखा जाता है की किसी का वाहन पकड़ने पर वो किसी न किसी से सिफारिश करवा देता है, फ़ोन करवा देता है, लेकिन इस बार पूरी तरह से जीरो टोलरेंस का पालन किया जाएगा, किसी की सिफारिश नहीं मानी जाएगी और कार्यवाही की जाएगी। एसपी ने कहा की एक फ़ोन कॉल से कहीं ज्यादा अहम् है एक व्यक्ति की जान, तो हम फोन कॉल पर ध्यान न देकर लोगों की जान बचाने की और ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर है।  

एसपी शर्मा ने लोगों से अपील की है की सभी लोगों को स्वेछा से इस अभियान में अपना योगदान देना है, क्यों की अगर कोई व्यक्ति एसा कोई तरीका निकाल ले जिस से वो बच कर निकल सकता है तो ऐसे में वो खुद का ही नुक्सान कर रहा है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News