मिलिए ईरा खान की शादी में मेंहदी लगाने वाली सेलिब्रिटी मेहंदी क्वीन "तन्वी अब्बासी" से

मिलिए ईरा खान की शादी में मेंहदी लगाने वाली सेलिब्रिटी मेहंदी क्वीन "तन्वी अब्बासी" से

आमिर खान के दामाद नुपुर शिखरे के हाथों में मेंहदी लगाने का जिम्मा इन्हें सौंपा गया था

 
Tanvi Abbasi Henna Artist Udaipur

उदयपुर, 22 फ़रवरी 2024। हुनर किसी रंग और रूप में ढला नहीं होता। महिला और पुरूष नहीं देखता। हुनर सिर्फ दिमाग की एक उपज है, जो पॉजिटिव एनर्जी के रूप में भीड़ में आपको अलग पहचान देता है। बस इसमें मकसद अच्छा हो। साथ ही बेहतर भविष्य के लिए बड़ी रेखा खींचने का हौसला हो। कुछ ऐसे ही कहानी है उदयपुर निवासी सेलिब्रेटी मेहंदी आर्टिस्ट तन्वी अब्बासी की 

G
Indian Television Actress Smita Bansal

तन्वी अब्बासी ने जब UdaipurTimes Team से बातचीत में बताया की बचपन में जब वह एक ईवेंट में गई थी तब उन्होंने पहली बार फाल्गुनी पाठक को देखा तभी से उन्होंने सोच लिया कि वे कला की फील्ड में आगे बढ़ना चाहती है तो उन्होंने अपने हुनर को एक अलग पहचान देने के लिए खुद का आशा मेहंदी के नाम से स्टार्टअप शुरू किया जिसमे पहले 5 लड़कियों का ग्रुप था, 2013 में 25 लड़कियों का ग्रुप था। उसके बाद 2015 से लेकर अभी तक 50 लड़कियां आशा मेहंदी ग्रुप में काम कर रही है। तन्वी बताती है की उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत एनआरआई (NRI) वेडिंग जो की लीला पैलेस में हुई थी वहाँ पर सभी को मेहंदी लगाने से की थी। इसके बाद उनके नाम की चर्चा दूर-दूर तक होने लगी।  

gg
Aasha Mehandi Group Udaipur

gg
Mehandi styles

कई बड़े सेलेब्स हैं तन्वी के क्लाइंट्स

g
Fitness Trainer Nupur Shikhare wedding in Udaipur

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और बॉलीवुड फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे की डेस्टिनेशन वेडिंग जो की उदयपुर के ताज अरावली में हुई थी। जिसके मेहंदी के फंक्शन में मेहंदी आर्टिस्ट तन्वी अब्बासी ने ईरा खान की शादी में भी मेहंदी लगाने का काम किया था। उन्होंने आमिर खान की माँ ज़ीनत हुसैन व आमिर खान की दोनों वाइफ को भी तन्वी ने मेहंदी लगाई थी। साथ ही शादी में शामिल होने वाले तमाम महिला मेहमानों के हाथों में मेहंदी लगाने की जिम्मेदारी भी तन्वी अब्बासी की आशा मेहंदी ग्रुप को ही सौंपी गई थी ।  

f
Bollywood actor Aamir Khan daughter wedding in Udaipur
G
Niharika Konidela's wedding in Udaipur

करीब 17 साल से ये काम कर रही तन्वी अब्बासी अपने वर्क में एक्सपर्ट हैं। तन्वी बताती है की उन्होंने 9 दिसंबर 2020 में निहारिका कोनिडेला को भी ब्राइडल मेहंदी लगाई थी जो को साउथ के अभिनेता चिरंजीवी और पवन कल्याण की भतीजी व साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और राम चरण की कज़िन बहन है। निहारिका ने अपनी शादी उदयपुर की होटल उदयविलास पैलेस में चैतन्य के साथ की थी। तन्वी अब्बासी की पहुंच सिर्फ बॉलीवुड हस्तियों के बीच ही नहीं है। 

तन्वी अब्बासी टीवी सेलेब्स के बीच भी काफी फेमस हैं। उन्होंने UdaipurTimes Team को बताया की उन्होंने  2012 में कलर्स चैनल पर आने वाला सीरियल 'बालिका वधू' में 'आनंदी' की सासु मां का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस स्मिता बंसल को भी मेहंदी लगाई थी। साथ की तन्वी अब्बासी की क्लाइंट लिस्ट में निधि शाह, स्मिता बंसल, सुरेश व विवेक ओबेरॉय की फैमिली वेडिंग में भी उन्होंने सभी परिवार जन को महंदी लगाई थी। 

ff
Popular celebrities

मेहंदी लगाने को अपना पैशन मानने वाली तन्वी कई वर्षों से ये काम करती आ रही हैं। वह न सिर्फ उदयपुर में बल्कि एनआरआई (NRI) के वेडिंग में भी मेहंदी लगाने के लिए बुलाई जाती हैं। इसके लिए उनकी डेट्स प्री-बुक करनी पड़ती है। तन्वी के इंस्टाग्राम पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज संग तस्वीरें पोस्ट हैं। आप उनकी इंस्टाग्राम पेज ashamehandi7861 पर भी देख सकते है। 

हर तरह की मेहंदी लगाने में महारत

ff
Different mehandi styles

तन्वी अब्बासी की खासियत ये है कि उन्हे ब्राइडल, अरेबिक, मेहंदी लगाने में महारत हासिल है। वर्तमान में मेहंदी डिजाइन में सबसे ज्यादा पोट्रेट मेहंदी का चलन  है। तन्वी अब्बासी बताती है की वह क्लाइंट की मांग पर गणेशजी, दूल्हा-दुल्हन, डोली, शिव-पार्वती, राधा किशन आदि की डिमांड करते है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal