ओल्ड पॉलिटिकल व्हीकल हटाए जाएंगे... सॉरी पॉल्यूटेड व्हीकल्स

निर्मला जी ने मज़ाक में बोल तो दिया की ओल्ड पॉलिटिकल व्हीकल हटाए जाएंगे लेकिन हटाएंगी कैसे ?

 | 
Nirmala Seetharaman

आज सदन में देश का केंद्रीय बजट पेश हो रहा है।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही है।  हालाँकि बजट में सबसे बड़ी घोषणा इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की घोषणा है। 7 लाख तक की इनकम पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इनकम टैक्स की स्लैब भी घटा दी गई हैं। इन्हें अब 6 से 5 कर दिया गया है। लेकिन हम बजट की बात बाद में करेंगे जब बजट पूरा घोषित हो जाएगा और एक्सपर्ट्स की राय भी आ जाएगी। 

हम बात कर रहे है उस बजट के दौरान पेश आये उस लम्हे की जब निर्मला सीतारमण ने कृषि, शिक्षा, गरीबों के लिए अहम ऐलान किए गए। सुधार के गंभीर कदमों का जिक्र करते हुए स्क्रैप पॉलिसी का जिक्र हो रहा था तब निर्मला जी ने पहले कहा- ओल्ड पॉलिटिकल व्हीकल हटाए जाएंगे... फिर बोलीं- सॉरी...सॉरी, ओल्ड पॉल्यूटेड व्हीकल्स को हटाएंगे

हालाँकि यह एक गलती से मिस्टेक वाला डायलॉग था लेकिन निर्मला जी ने बात तो बिलकुल सही बोली थी ओल्ड पोलिटिकल व्हीकल हटाने की। हमें भी लगता है सदन में काफी ओल्ड पोलिटिकल व्हीकल मौजूद है जिनकी मोटर सड़क पर दौड़ने लायक नहीं रही फिर भी भागे जा रही है। कई पोलिटिकल व्हीकल तो ऐसे है जिनकी स्टीयरिंग ही गायब है। जहाँ मर्ज़ी आये मुड़ जाती है। एक तरफ़ा यातायात वाली सड़क पर भी कभी यू टर्न ले लेती है। 

निर्मला जी ने मज़ाक में बोल तो दिया की ओल्ड पॉलिटिकल व्हीकल हटाए जाएंगे लेकिन हटाएंगी कैसे ? इसका जवाब तो उनके पास भी नहीं होगा।  रही बात जनता की तो बेचारी भोली जनता तो उस जीप में लटककर सवारी कर लेती है जो पहले से खचाखच भरी होती है। गरीब जनता तो बस किराया देखती है। साधन कोई भी हो चलेगा, सस्ता होना चाहिए।          

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News