नाइट फूड बाजार की कवायद के बीच राजीव गांधी पार्क को संवारने की जरूरत
उदयपुर 25 जनवरी 2026। शहर के फतहसागर किनारे रानी रोड स्थित राजीव गाँधी पार्क जहाँ नाइट फ़ूड बाजार के रूप में स्थापित करने के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने जनवरी 2026 में वर्क आर्डर जारी किया है। यहाँ नाइट फ़ूड बाज़ार विकसित करने की कवायद चल रही है।

8 मई 2008 को राजीव गांधी पार्क का उद्घाटन राज्य की तत्कालीन मुख्यमंत्री नेता वसुंधरा राजे ने किया था। इस उद्यान को देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में बनाया गया था।

इस पार्क में सुंदर फव्वारे, पेड़ और हरियाली है, पूरे गार्डन में वन्यजीवों और जानवरों की कई मूर्तियाँ हैं, जो पौधों, वन्यजीवों और पानी के संरक्षण का महत्व दिखाती हैं। यह मैसूर के वृंदावन गार्डन जैसे लगने वाले बनावट में बेहद ख़ूबसूरत इस उद्यान को बस थोड़ा सा ध्यान देने की ज़रूरत है।

उदयपुर टाइम्स की टीम ने राजीव गाँधी पार्क का जायज़ा लिया तो पाया की फव्वारे बंद पड़े है वहीँ सफाई की व्यवस्था अच्छी है लेकिन उद्यान में कहीं हरी घास नहीं नज़र आई जहाँ आराम से बैठा जा सके।
कुछ जगह टूटी कुर्सी और रखखाव के अभाव में टूट फुट नज़र आई। पार्क में पीने के पानी की व्यवस्था और सुविधा भी है। उद्यान में लाइट की व्यवस्था है लेकिन एक दो स्थानों पर लाइट के खंभे ज़मीन पर लेटे हुए पाए गए। अगर थोड़ा ध्यान दिया जाये तो पर्यटकों और वीकेंड पर आने वाले स्थानीय लोगो को बेहतर सुविधा मिल सकती है।
UDA के इस उद्यान में प्रवेश शुल्क व्यस्को के लिए 10 रूपये प्रति व्यक्ति है वहीँ 10 साल से कम बच्चो के लिए प्रवेश शुल्क 5 रूपये रखा गया है। यहाँ पर बच्चो के मनोरंजन के लिए भी सुविधा भी मौजूद है। चूँकि यहीं पर नाइट फ़ूड बाजार विकसित किया जाना है तो तो उदयपुर विकास प्राधिकरण को इस उद्यान को भी थोड़ा सँवारने की ज़रूरत है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajivGandhiPark #FatehsagarLake #RaniRoad #NightFoodMarket #UdaipurDevelopment #UDA #RajasthanNews #TourismUdaipur #SmartCityUdaipur