geetanjali-udaipurtimes

उदयपुर-मुंबई (वाया अहमदाबाद) रेल सफर आसान कब? जवाब: 2027 के बाद!

अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 2027 तक होगा पूरा 
 | 

उदयपुर 30 नवंबर 2025। उदयपुर अहमदाबाद ब्रॉडगेज लाइन का कार्य पूरा होने और इस ट्रेक के विद्युतीकरण कार्य के इसी साल पूरा होने के बाद मेवाड़ के लोगी को उम्मीद जगी थी की शायद अब उदयपुर से मुंबई और दक्षिण भारत से वाया अहमदाबाद रेल कनेक्टिविटी मिल जाएगी लेकिन सिर्फ नेताओ के वादों के सिवाय कुछ नहीं मिला है। 

उदयपुर अहमदाबाद ब्रॉडगेज ट्रेक के असारवा जंक्शन तक विद्युतीकरण का कार्य अब पूरा हो चूका है। इसके बाद उदयपुर से असारवा ट्रेक पर इलेक्ट्रिक इंजन से रेलों का संचालन भी शुरू हो गया है। लेकिन दक्षिण भारत या मुंबई से वाया अहमदाबाद जुड़ने के लिए अभी असारवा जंक्शन से अहमदाबाद के प्रमुख स्टेशन कालूपुर ट्रेक पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का इंतज़ार करना पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अहमदाबाद के प्रमुख स्टेशन कालूपुर ट्रेक पर चल रहे पुनर्विकास कार्य को सम्पन्न होने में 2027 तक का समय लग सकता हैं।  अतः मेवाड़ वासियो को 2027 तक या उससे भी अधिक समय का इंतज़ार करना पड़ सकता है।    

दक्षिण राजस्थान के उदयपुर संभाग से प्रतिदिन मुंबई शहर के लिए आवागमन के लिए रेल कनेक्टिविटी है ज़रूर लेकिन पर्यात बिल्कुल नहीं कही जा सकती है। वर्तमान में उदयपुर से मुंबई के लिए मात्र दो ट्रेन है वह भी नियमित रूप से संचालित नहीं है। उदयपुर बांद्रा सुपरफास्ट (गाड़ी संख्या 22901/22902) स्पेशल सप्ताह में केवल तीन दिन (बुधवार/शुक्रवार/रविवार) ही संचालित होती है जबकि उदयपुर मैसूरु हमसफ़र (गाड़ी संख्या 19667/19668) सप्ताह में मात्र एक दिन (सोमवार) ही संचालित होती है। मुंबई से वापसी में इन्ही दोनों ट्रेनों का सहारा है। 

उपरोक्त दोनों रेलसेवा मध्यप्रदेश के रतलाम से गुजरात के दाहोद, वडोदरा, सूरत होकर मुंबई को जोड़ती है। जबकि उदयपुर संभाग को मुंबई और दक्षिण भारत से वाया अहमदाबाद जुड़ने से अधिक फायदा मिलेगा। 

उदयपुर संभाग से मुंबई और दक्षिण भारत वाया अहमदाबाद तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ने पर न सिर्फ यहाँ के व्यापारी वर्ग बल्कि बड़ी संख्या में मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों  में व्यवसाय कर रह लोगो, महनगरों में रहकर शिक्षा हासिल करने वाले छात्र वर्गों को भी फायदा मिलेगा। वहीँ इन महानगरों से रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से यहाँ के पर्यटन जगत को फायदा मिलेगा। इसके अतिरिक्त मेवाड़ वागड़ के उन लोगो भी फायदा मिल सकेगा जो कि त्यौहारी और पर्यटन सीज़न में निजी ट्रेवल्स की बसों में भारी किराया चूकाते है।  

Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurRailway #Ahmedabad #KalupurStation #Mewar #SouthIndiaTrains #MumbaiTrains #RailConnectivity #IndianRailways #UdaipurUpdates #UdaipurToMumbai #UdaipurTourism #UdaipurLive