Udaipur Times, UMC Election 2026: पर्यटन नगरी उदयपुर मे अब चुनाव खत्म होते ही बाड़ाबंदी टूरिज़म शुरू हो जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही बड़ी पार्टी बीजेपी कांग्रेस पार्षदों की हॉर्स ट्रैडिंग को रोकने के लिए आज रात 10 बजे तक पार्षद प्रत्याशियों को उदयपुर से 50 किलोमीटर या उदयपुर से लगती हुई गुजरात बॉर्डर के आसपास के रिसॉर्ट्स और होटल्स मे ल जाया जा सकता है।
दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों के अलावा निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों पर भी नजर जमाए रखी है। मजबूत माने जा रहे 5 निर्दलीय उम्मीदवारों पर बीजेपी काँग्रेस की पैनी नजर रहने वाली है।
सूत्रों के अनुसार बाड़ाबंदी मे रहने वाले पार्षदों को काउंटिंग वाले दिन लाया जाएगा। जैसा की होता आया है, हारे हुए उम्मीदवारों को घर भेज दिया जाएगा और जीते हुए उम्मीदवारों को मेयर के इलेक्शन तक फिर से बाड़ाबंदी टूरिज़म मे ले जाया जाएगा।
आपको बता दे की जिन इलाकों मे इलेक्शन हो चुके है उन इलाकों के पार्षद उम्मीदवार पहले ही बाडाबंदी मे जा चुके है।