हिन्दुस्तान ज़िंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के समर कैंप में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1600 से अधिक विद्यार्थी

अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में पारंगत होने के साथ ही सर्वागिण विकास पर बल
 | 
HZL

Udaipur Times: 2 जून 2026 । हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा चलायें जा रहे शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में राज्य के 6 ज़िलों  उदयपुर, सलुम्बर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा एवं अजमेर के राजकीय विद्यालयों के 1600 से अधिक बच्चें उत्साह से भाग ले रहे है। इन प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ ही शारीरिक, खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियांे से जोडकर उनके सर्वागिंण विकास की और अग्रसर किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा विद्या भवन सोसायटी उदयपुर के सहयोग सेे आयोजित 9वें आवासीय ग्रीष्मकालीन शिविर का औपचारिक शुभारंभ विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल किया गया। 20 मई 2026 से 19 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में 340 से अधिक बच्चें 8 वीं, 10 वीं कक्षा एवं 12वीं कक्षा के मार्गदर्शन हेतु भाग ले रहे है। इस बार 6 लोकेशन चंदेरिया, दरीबा, देबारी, कायड़, आगूचा और जावर पर आयोजित गैर आवासीय कैम्पों में 1200़ विद्यार्थी तथा उदयपुर में आयोजित 3 आवासीय कैंपों में  सभी लोकेशन से आए कक्षा 10 के लगभग 240, कक्षा 8 के 50 और कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) के 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस वर्ष आवासीय कैम्प में डिजिटल कक्षाएं, ऑडियो-विजुअल सामग्री, हैंड्स-ऑन गतिविधियां, मिट्टी कला, पॉटरी, वेस्ट सामग्री से क्रिएटिव निर्माण और रोबोटिक्स जैसी उभरती तकनीकों को भी शामिल किया गया है।

10 वर्ष पूर्व प्रायोगिक तौर पर शुरू किये गये इस आवासीय शिविर की सफलता उनकी बढ़ती हुई संख्या से सिद्ध होती है। परिणामों को बेहतर बनाने और शिक्षा की पद्धति इस कार्यक्रम और शिविरों की अद्वितीय खासीयत है। हिन्दुस्तान जिंक सदैव आगे बढ़कर ग्रामीण बच्चों के संपूर्ण विकास के लिये आगे आता रहा है शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् अध्यापन में अभाव महसूस कर रहे बच्चों के लिये 20 वर्षो से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रीष्मकलीन प्रशिक्षण शिविरों में शिक्षण के साथ ही कौशल विकास, व्यवहार तथा अन्य गतिविधियों जैसे खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमो से बच्चों में व्यक्तिगत और शिक्षात्मक सुधार  का प्रयास किया जा रहा है। 

हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदुस्तान जिंक एवं वेदांता की हेड सीएसआर अनुपम निधि, विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र तालिया, सीईओ राजेंद्र भट्ट, विद्या भवन शिक्षा संदर्भ केंद्र के प्रभारी सुभाष शर्मा, शिक्षा संबंल प्रोजेक्ट लीड रुचिका चावला एवं अपर्णा व्यास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मटून के प्रधानाचार्य सतीश व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कैम्प में आए कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा के बच्चों एवं वाॅलन्टियर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए।

ज़िंक स्मेल्टर देबारी द्वारा शिक्षा संबल समर कैंप का उद्घाटन पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साकरोदा में आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान, अतिथियों और स्कूल के प्रधानाचार्यों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और सीखने की क्षमता बढ़ाने, आत्मविश्वास जगाने तथा समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने में समर कैंप के महत्व पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर पूर्व सरपंच - साकरोदा भगवती लाल खटीक, प्रधानाचार्य जीएसएसएस मटून सतीश व्यास, प्रधानाचार्य जीएसएसएस बालक गुडली सुशील आर्य, प्रधानाचार्य जीएसएसएस बालक, देबारी पवन शर्मा, उप-प्रधानाचार्य पीएमश्री जीएसएसएस साकरोदा वक्तावर सिंह, जिं़क स्मेल्टर देबारी से नरेश अग्रवाल, रुचिका चावला, अपर्णा व्यास उपस्थित थे।

शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा 10वीं कक्षा से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में जहा पद रिक्त है विज्ञान, गणित एवं अंगे्रजी के विषयध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जा रही हैं। इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा अध्यापन कराया जा रहा है जिससे वे इन विषयों के बारें में सामान्य जानकारी को रूचिकर तरिकों से सीख सकें।