जीएमसीएच में टीडीएस के प्रावधानों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

स्त्रोत पर कर-कटौती व संग्रहण के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी
 | 
TDS

उदयपुर 23 जुलाई 2022 । आयकर विभाग, टी.डी.एस. विंग, उदयपुर के द्वारा स्त्रोत पर कर-कटौती व संग्रहण के प्रावधानों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गीतांजली- मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के परिसर में किया गया।

यह कार्यक्रम भवानी शंकर, अपर आयकर आयुक्त, रेंज-टी.डी.एस., उदयपुर के दिशा –निर्देशन में ए.एल.नायक, उपायुक्त आयकर, सर्किल-टी.डी.एस.,उदयपुर तथा संजय भाटिया, आयकर अधिकारी, वार्ड-टी.डी.एस., उदयपुर के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें स्त्रोत पर कर-कटौती व संग्रहण के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।

कार्यक्रम में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के हेमन्त बडाला, सी.ए., रोशन जैन, सी.ए., संदीप प्रकाश कुणावत, सी.ए.दिनेश भंडारी, कर सलाहकार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News