बैंककर्मियों की 27 जुन को होने वाली हड़ताल स्थगित

समझौता वार्ता के बाद स्थगित

 | 
bank, banking work affected, befi, aibea, holi, bank holiday

उदयपुर 23 जून 2022 । यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स द्वारा 27 जून 2022 को आहूत एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल आज केंद्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में हुई समझौता वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई है। 

यह जानकारी देते हुए यूनाईटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन्स के संयोजक डी के जैन ने बताया कि आज दिल्ली में केंद्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में हुई समझौता वार्ता में भारतीय बैंक संघ ने बैंककर्मियों की मांगों पर 1 जुलाई 2022 को वार्ता करने का लिखित प्रस्ताव दिया । 

इस पर यूनाईटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन्स ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News