गिट्स के एमबीए छात्र का 4 लाख के सालाना पैकेज पर चयन

इंश्योरेंस जगत की नामी कंपनी एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस सीनियर एसोसिएट के पद पर चयन हुआ
 | 
jitendra singh ranawat

उदयपुर 4 मई 2022 । गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज़ (गिट्स), उदयपुर में एमबीए कोर्स के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत जीतेंद्र सिंह राणावत का चयन इंश्योरेंस जगत की नामी कंपनी एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस सीनियर एसोसिएट के पद पर चयन हुआ। 

एम.बी.ए. प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर आशीष अवस्थी ने बताया कि एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी सन 2001 से पूरे भारतवर्ष में 18000 कर्मचारियों के साथ फाइनेंस जगत में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।  कंपनी के ऑफिशियल ने सर्वप्रथम कंपनी एवं जॉब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थी को विस्तृत जानकारी दी, उसके उपरांत लिखित परीक्षा एवं  इंटरव्यू के माध्यम से जीतेंद्र सिंह राणावत का चयन सीनियर एसोसिएट के पद पर चयन किया।

संस्थान के निदेशक डॉ विकास मिस्र, एम.बी.ए. निदेशक  डॉ पीके जैन  और निदेशक आई क्यू ए सी डॉ सुधाकर जिंदल ने विद्यार्थी के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News