अजमेर मंडल के 79 स्टेशन "एक स्टेशन एक उत्पाद" योजना हेतु चिन्हित

अजमेर स्टेशन पर पुष्कर के सुप्रसिद्ध गुलकंद व गुलाबजल जैसे उत्पादों की स्टाल लगाई गई है

 | 
ajmer station

स्थानीय उत्पाद व व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए रेलवे द्वारा "एक स्टेशन एक उत्पाद" योजना के तहत अजमेर स्टेशन स्टेशन पर स्थानीय उत्पाद की प्रदर्शनी-सह-स्टॉल लगाई गई हैं। वर्तमान में यहाँ पुष्कर के सुप्रसिद्ध गुलकंद व गुलाबजल जैसे उत्पादों की स्टाल लगाई गई है इससे अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्री उतर कर इस स्टाल पर इन उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर रहे है व खरीद भी रहे है। इससे पूर्व अजमेर स्टेशन पर बंधेज की साड़ियों व कुर्ती की स्टाल लगाई गई थी।    

मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने इस योजना को प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की शानदार पहल बताते हुए कहा की भारतीय रेलवे में स्थानीय उत्पाद व व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत 15 -15 दिनों के लिए इस प्रकार की स्टाल संचालित करने के इक्छुक स्थानीय गैर सरकारी संस्थाओं व स्व सहायता समूह आदि आवंटित करा सकते है। जिससे रेल यात्री उस खास उत्पाद के बारे में आसानी से जान सकेंगे व खरीद भी कर सकेंगे। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के निर्देशन में अजमेर मंडल के 79 स्टेशनों को "एक स्टेशन एक उत्पाद" योजना के तहत चिन्हित किया गया है।  

इस योजना का उद्देश्य रेलवे परिसर का उपयोग कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। रेलवे के इस प्रयास से स्थानीय उत्पाद जैसे हस्तशिल्प व हथकरघा व अन्य स्थानीय व्यवसाय से जुड़े उद्यमों के लिए बेहतर अवसर विकसित करने में मदद मिलेगी और रेल यात्रियों के लिए भी स्थानीय उत्पाद की जानकारी होने के साथ ही उन्हें उपलब्ध भी हो सकेगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News