हरियाली अमावस्या मेला- 335 दुकानों की नीलामी से निगम को हुई 10 लाख की आय

हरियाली अमावस्या मेला- 335 दुकानों की नीलामी से निगम को हुई 10 लाख की आय

9 बड़े झूले लगेंगे मेले में, 39 बड़े स्टॉल होंगे खाने के

 
hariyali amavasya

उदयपुर नगर निगम द्वारा आयोजित हरियाली अमावस्या मेला 28, 29 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। मेले में लगने वाली सभी प्रकार की कुल 335 दुकानों की नीलामी की गई है जिसमें निगम को ₹ 10 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई है।

नगर निगम राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारौली ने बताया कि निगम द्वारा आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध हरियाली अमावस्या मेला की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार एवं मंगलवार को लगातार दो दिन मेले में लगने वाले स्टोल की नीलामी की गई।

निगम राजस्व शाखा द्वारा लगातार 2 दिन तक दुकानों की नीलामी हेतु सहेलियों की बाड़ी मुख्य द्वार के पास खुली बोली आमंत्रित की गई थी जिसमें कई व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निगम द्वारा कुल 335 स्टॉल की बोली आमंत्रित की गई। 2 वर्ष पश्चात लगने वाले इस मेले को लेकर शहरवासियों के साथ-साथ स्टॉल लगाने वाले भी आकर्षित हो रहे हैं।

कोरोना के चलते 2 वर्ष तक इस मेले का आयोजन नहीं किया जा सका था, लेकिन राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के पश्चात इस वर्ष यह मेंला आयोजित किया जा रहा है। 9 बड़े झूले लगेंगे, 39 बड़ी खाने की स्टॉल होंगी मेले में।

नगर निगम राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने बताया कि हरियाली अमावस्या मेले में फतह सागर की पाल से लगाकर यूआईटी चौराहे तक 9 बड़े झूले लगाए जाएंगे जिससे लोगों का मनोरंजन हो सके इसी के साथ 39 स्टॉल खाने-पीने की चीजों के लगाए जाएंगे।

दूसरी अन्य दुकानों में खिलौने, कपड़े, मनिहारी सामान आदि बिक्री किए जाएंगे। इसी के साथ शहर भर में ठेलो पर बेचने वाले पानी पुरी, दाबेली अन्य खाद्य पदार्थ सामग्री हेतु अलग स्थान का आवंटन किया गया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal