अनिल अग्रवाल, चेयरमैन- वेदांता लिमिटेड लिमिटेड का बजट पर बयान

अनिल अग्रवाल ने बजट को विकासोन्मुख बताया, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, क्रिटिकल मिनरल्स, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और SEZ सुधारों पर विशेष जोर दिया गया है 

 | 
Anil Agarwal reacting to Union Budget focusing on manufacturing and critical minerals

उदयपुर 1 फरवरी: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने आज पेश हुए केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा की यह विकास को ध्यान में रखकर बनाया हुआ बजट है, जिसमें सार्वजनिक पूंजीगत खर्चे को बढ़ाया गया है, साथ ही सरकार मैन्यूफैक्चरिंग पर भी पूरा फोकस कर रही है। जहां यह बजट युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करता है, वहीं महिलाओं की वित्तीय स्थिति सुधारने का भी इसमें पूरा ख्याल रखा गया है।

उन्होंने कहा की बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर पैदा करने वाले मेडिकल टूरिज्म जैसे सेक्टर को भी इसमें प्रमुखता दी गई है। सरकार का क्रिटिकल मिनिरल और रेयर अर्थ पर विशेष ध्यान देना स्वागत योग्य कदम है। ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में माइनिंग, प्रोसेसिंग, रिसर्च एवं डेवलपमेंट और मैन्यूफैक्चरिंग के लिए रेयर अर्थ कॉरिडोर की घोषणा बड़ी संख्या में जहां रोजगार को बढ़ावा देगी, वहीं इससे हमारी खनिज सुरक्षा भी बेहतर होगी। फिलहाल दुनिया में जो स्थितियां है, उसको देखते हुए क्रिटिकल मिनिरल की प्रोसेसिंग के लिए कैपिटल गुड्स से कस्टम ड्यूटी हटाना बहुत महत्वपूर्ण कदम है।

अग्रवाल ने और कहा की विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) को बेहतर करने के लिए इनके उत्पादों की सीमित बिक्री घरेलू बाजार में करने की अनुमति एक सराहनीय कदम है। अनिल अग्रवाल ने मुश्किल अंतरराष्ट्रीय हालातों के समय भारतीय अर्थव्यवस्था की बेहतरीन स्थिति बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई दी।