अश्विनी बाजार व्यापार संघ ने सेनेटाइज़ किया अश्विनी बाजार

अश्विनी बाजार व्यापार संघ ने सेनेटाइज़ किया अश्विनी बाजार 

बाजार खुलने की कवायद 

 
अश्विनी बाजार व्यापार संघ ने सेनेटाइज़ किया अश्विनी बाजार
व्यापार संघ ने नगर निगम के भरोसा न रहते हुए व्यापारियों, ग्राहकों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और खुद ही बाजार को सेनेटाइज़ किया।

उदयपुर 29 मई 2020 । वैश्विक महामारी कोरोना के कारण धानमंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अश्विनी बाजार क्षेत्र में आज मध्यरात्रि से कर्फ्यू हटने और कन्टेंटमेंट जोन से बाहर आने पर कल बाजार खुलने की सम्भावनाओ के मद्देनज़र अश्विनी बाजार व्यापर संघ ने एक अनूठी पहल की है। 

अश्विनी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष जयेश चम्पावत ने बताया की आज व्यापार संघ ने सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण बाजार को सेनेटाइज़ किया गया। सम्पूर्ण बाजार को सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल का छिड़काव से सेनेटाइज़ किया गया। अध्यक्ष जयेश चम्पावत ने बताया की व्यापार संघ ने नगर निगम के भरोसा न रहते हुए व्यापारियों, ग्राहकों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और खुद ही बाजार को सेनेटाइज़ किया। इस कार्य को स्वयं अश्विनी व्यापार संघ के पदाधिकारियों स्वयं ही सेनेटाइज़ करने में जुट गए।  

अश्विनी व्यापार संघ के पदाधिकारियों स्वयं ही सेनेटाइज़ करने में जुट गए

अश्विनी बाजार व्यापार संघ के महासचिव अनीस मियांजी ने बताया की अश्विनी बाजार के व्यापारीगण अपना सामाजिक दायित्व निभाने के हमेशा अग्रणी रहते है। पूर्व में अश्विनी बाजार व्यापार संघ ने जहाँ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा हेतु प्रतिष्ठित कंपनी के सर्टिफाइड फेस शील्ड और प्रोटेक्टिव गॉगल्स और कपडे के मास्क का वितरण किया था वहीँ कोरोना संकट के शुरूआती दौर में बड़ी रकम इकठ्ठा कर सहायता कोष में जमा करवाई थी। 

इस अवसर पर अश्विनी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष जयेश चम्पावत, महासचिव अनीस मियांजी और उपाध्यक्ष अनिल मेहता उपस्थित थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal