आज खुले बापू बाजार, बड़ा बाजार में नज़र आई रौनक

आठ तारीख से अनलॉक और कन्टेनमेंट जोन से बाहर आने के बाद खुले बाजार 
 
 | 

उदयपुर 8 जून 2020। शहर के घंटाघर और सूरजपोल थाना क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन से बाहर आने और बाजार खुलने की अनुमति के बाद उदयपुर शहर के मुख्य बाजार बापू बाजार, बड़ा बाजार, मालदास स्ट्रीट और घंटाघर स्थित सर्राफा बाजार और धानमंडी में बाजार खुलने से व्यापारियों के चेहरे पर रौनक नज़र आई। बाज़ारो में भी लोगो की आवाजाही से चहल पहल नज़र आई। 

Dhanmandi

बापू बाजार के आधे हिस्से में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्य के कारण व्यापारियों और राहगीरों को काफी मुश्किल भी नज़र आई। वहीँ धानमंडी और लखारा चौक में ट्रैफिक के कारण भी बाजार में काफी भीड़ नज़र आई। हालाँकि कर्फ्यू क्षेत्र में सन्नाटा पसरा नज़र आया। धानमंडी, सूरजपोल और घंटाघर थाना क्षेत्रो के कुछ इलाके अभी भी 12 जून तक कर्फ्यू की ज़द में है। 

लखारा चौक में ट्रैफिक

बाजार में आज चहल पहल तो खूब थी लेकिन ग्राहकी अभी भी कमज़ोर है। स्थानीय व्यवसायियों ने बताया की लॉक डाउन के बाद बाजार की हालत में सुधार आने में थोड़ा वक्त लगेगा। 

Sindhi Bazar


    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News