geetanjali-udaipurtimes

BNI उदयपुर को विश्व का सर्वश्रेष्ठ रीजन घोषित किया गया

उदयपुर में इस समय 6 सक्रिय चैप्टर एवं 210 से अधिक सदस्य व्यवसाय विकास के लिए जुड़े हुए हैं
 | 

उदयपुर 23 नवंबर 2025। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (BNI) के ग्लोबल समिट में BNI उदयपुर को विश्वभर में सर्वाधिक सदस्य रिटेंशन (Retention) के लिए सर्वश्रेष्ठ रीजन के सम्मान से नवाज़ा गया। यह समिट सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहा है, जहाँ उदयपुर की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

BNI उदयपुर के फ़ाउंडर एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि वर्तमान में BNI के माध्यम से विश्वभर में सभी सदस्य आपसी सहयोग व रेफ़रल के जरिए लगभग 3,40,000 करोड़ रुपए का कारोबार सालाना कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उदयपुर में इस समय 6 सक्रिय चैप्टर एवं 210 से अधिक सदस्य व्यवसाय विकास के लिए जुड़े हुए हैं। आपसी सहयोग और बेहतर व्यवसायिक संबंधों के चलते सदस्यों को निरंतर लाभ मिल रहा है।