दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी को नजरअंदाज न करें, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह

 | 
GMCH

 

उदयपुर। गीतांजली हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. हरप्रीत सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों से घुटनों और जोड़ों की नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए बताया कि उम्र बढ़ने के साथ वरिष्ठ नागरिकों में घुटनों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। घुटनों में लगातार दर्द, सूजन, अकड़न, चलने में परेशानी या सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में तकलीफ को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के साथ नियमित व्यायाम, वजन पर नियंत्रण और दैनिक गतिविधियों में सावधानी बरतने से जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। लंबे समय से दर्द या चलने-फिरने में परेशानी होने पर विशेषज्ञ से जांच करवाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जब घुटनों की समस्या गंभीर हो जाए और दवाओं, फिजियोथेरेपी या अन्य उपचारों से पर्याप्त राहत न मिले, तो मरीज की स्थिति के अनुसार घुटना प्रत्यारोपण की आवश्यकता पड़ सकती है। इसका निर्णय विशेषज्ञ द्वारा मरीज की स्थिति और चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर किया जाता है।

गीतांजली हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। इस तकनीक का उपयोग सर्जरी की बेहतर योजना और अधिक सटीकता के लिए किया जाता है।

विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि घुटनों और जोड़ों में लगातार परेशानी होने पर समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लें और नियमित व्यायाम व सक्रिय जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

Disclaimer: This post is not written or produced by UdaipurTimes writers/journalists. Udaipur Times follows ASCI guidelines for Online Advertising. This information may involve fnancial or health risk and UdaipurTimes does not endorse or promise any claims made in this post. 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News