जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
उदयपुर। मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने तथा आमजन को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा 28 नवंबर 2026 को निःशुल्क मिर्गी (एपिलेप्सी) रोग शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष तथा एपिलेप्सी विशेषज्ञ *डॉ. अनीस जुक्करवाला* मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे।
शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क EEG जांच तथा MRI एवं CT स्कैन की चयनित जांचों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही मिर्गी रोग के उपचार, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, मिर्गी का उचित उपचार संभव है। समय पर पहचान, सही जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। कुछ मरीजों में दवाइयों से पर्याप्त लाभ नहीं मिलने पर ऑपरेशन द्वारा भी उपचार संभव है।
गीतांजलि हॉस्पिटल प्रबंधन ने मिर्गी से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों से शिविर में भाग लेकर निःशुल्क परामर्श एवं जांच सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
पंजीकरण एवं जानकारी के लिए संपर्क करें: 80036 91168
दिनांक: 28 नवंबर 2026
समय: प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर।
Disclaimer: This post is not written or produced by UdaipurTimes writers/journalists. Udaipur Times follows ASCI guidelines for Online Advertising. This information may involve fnancial or health risk and UdaipurTimes does not endorse or promise any claims made in this post.