गीतांजलि अस्पताल जयपुर एवं उदयपुर भी CGHS से सूचीबद्ध, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा उपचार का लाभ

 | 
GMCH

 

उदयपुर/जयपुर। गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर एवं जयपुर के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दोनों अस्पतालों के केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के अंतर्गत सूचीबद्ध होने से पात्र लाभार्थियों को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

गीतांजलि हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और उन्नत उपचार सेवाओं के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

CGHS के अंतर्गत सूचीबद्धता से पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों तथा योजना के अन्य लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपचार प्राप्त करने में शीघ्र सुविधा मिल सकती है। इस सम्बंध में गीतांजलि उदयपुर एवं CGHS के प्रतिनिधियों के बीच अनुबन्ध (MOU) सम्पादित हो चूका है।

उदयपुर और जयपुर में अस्पताल की सेवाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को और सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह उपलब्धि गीतांजलि हॉस्पिटल की मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।

CGHS के अंतर्गत उपलब्ध चिकित्सा विभागों, उपचार पैकेजों, दरों और रेफरल संबंधी नियमों की जानकारी के लिए लाभार्थी संबंधित अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी एवं संपर्क

गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर, संपर्क नंबर: 0294-2500044
गीतांजलि हॉस्पिटल, जयपुर, संपर्क नंबर: 0141-6700000

CGHS के अंतर्गत उपलब्ध उपचार सुविधाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य जानकारी के लिए संबंधित अस्पताल से संपर्क करें।

Disclaimer: This post is not written or produced by UdaipurTimes writers/journalists. Udaipur Times follows ASCI guidelines for Online Advertising. This information may involve fnancial or health risk and UdaipurTimes does not endorse or promise any claims made in this post.

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News