गीतांजलि हॉस्पिटल मुख्य सहयोगी के रूप में ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026’ से जुड़ा

वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना वर्मा ने की शिरकत
 | 
GMCH

 

Udaipur Times, 17 जुलाई 2026। शहर के प्रतिष्ठित गीतांजलि हॉस्पिटल ने सामाजिक एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए 'पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026' में मुख्य सहयोगी के रूप में सहभागिता निभाई। अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में आयोजित इस तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ मेवाड़ पूर्व राजघराने की सदस्य महारानी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना वर्मा ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं जागरूक रहने नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही एडवांस लेप्रोस्कोपी सर्जरी के फायदों को साझा किया ओर कहा कि गीतांजलि हॉस्पिटल केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता से जुड़े आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है।

GMCH

कार्यक्रम की आयोजक एवं शी सर्कल इंडिया की संस्थापक तारिका ने बताया कि इस वर्ष गीतांजलि हॉस्पिटल आयोजन का मुख्य सहयोगी है। उनके सहयोग से प्रदर्शनी को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप मिला है। उन्होंने गीतांजलि हॉस्पिटल के सामाजिक सहयोग एवं निरंतर सहभागिता की सराहना की।

प्रदर्शनी में अहमदाबाद, जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, आगरा सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित प्रदर्शकों ने डिज़ाइनर परिधान, फैशन एवं सिल्वर ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडलूम, हस्तशिल्प तथा लाइफस्टाइल उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए हैं। पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासियों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर खरीदारी की और विशेष ऑफर्स का लाभ उठाया।

आयोजकों ने बताया कि ₹1000 या उससे अधिक की खरीदारी पर आकर्षक उपहार, जबकि ₹5000 एवं ₹10000 की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष गिफ्ट एवं लकी ड्रॉ की व्यवस्था की गई है। वहीं 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाला मेगा तंबोला इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
कार्यक्रम में  कल्पेश चन्द रजबार (हेड मार्केटिंग गीतांजलि हॉस्पिटल), डॉ. सोनू जैन, रुखसाना साबुनवाला, लाफिया, स्वीटी छाबड़ा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गीतांजलि हॉस्पिटल की इस सहभागिता ने यह संदेश दिया कि संस्थान उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाले आयोजनों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Disclaimer:
यह पोस्ट एक विज्ञापन लेख (Advertorial) है। इसे उदयपुरटाइम्स के लेखकों/पत्रकारों द्वारा नहीं लिखा या तैयार किया गया है। उदयपुरटाइम्स ऑनलाइन विज्ञापन के लिए ASCI के सर्वेक्षण का पालन करता है। इस जानकारी में वित्तीय या स्वास्थ्य संबंधी जोखिम शामिल हो सकते हैं, और उदयपुरटाइम्स इस पोस्ट में किए गए किसी भी दावे का समर्थन या प्रचार नहीं करता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News