गीतांजली में अब पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आधुनिक लेजर ट्रीटमेंट की सुविधा

गीतांजली ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 200+ से अधिक लोगों ने भाग लिया
 | 
GMCH

उदयपुर 12 मई 2026 । गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजी विभाग में त्वचा और सौंदर्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए आधुनिक लेजर तकनीक की सुविधा शुरू की गई है। इसी संबंध में जागरूकता फैलाने हेतु गीतांजली ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 200+ से अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को डॉ. कल्पना, वरिष्ठ त्वचा एवं सौंदर्य रोग विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक लेजर तकनीक से अब कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सुरक्षित, प्रभावी और किफायती उपचार संभव है।

“लेजर ट्रीटमेंट केवल ब्यूटी बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह त्वचा को स्वस्थ, साफ और आत्मविश्वास से भरपूर बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। हमारा प्रयास है कि पुरुषों और महिलाओं दोनों को विश्वस्तरीय, सुरक्षित और किफायती उपचार उपलब्ध कराया जाए।” -डॉ. कल्पना, विभागाध्यक्ष, डर्मेटोलॉजी, GMCH

डॉ. कल्पना ने बताया कि लेजर तकनीक त्वचा की गहराई तक जाकर काम करती है, जिससे दाग-धब्बे कम होते हैं, त्वचा की रंगत निखरती है और वह अधिक युवा व आकर्षक दिखाई देती है। यह तकनीक पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयुक्त है।

किन समस्याओं का होगा उपचार?

  • अनचाहे बाल हटाना
  • मुंहासों के दाग और निशान
  • पिगमेंटेशन, झाइयां
  • टैटू रिमूवल
  • स्किन रीजुविनेशन और ग्लो
  • एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट
  • हेयर लॉस एवं हेयर ट्रांसप्लांट
  • स्किन एलर्जी
  • फंगल इन्फेक्शन एवं अन्य त्वचा रोग

कार्यक्रम में विशेषज्ञ टीम ने लेजर उपचार की प्रक्रिया, इसके लाभ और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों ने सवाल पूछे और व्यक्तिगत परामर्श भी लिया।

गीतांजली डर्मेटोलॉजी की खासियत

  • काफी कम खर्च में बेहतर इलाज
  • पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए विशेष सुविधाएं
  • अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
  • लेटेस्ट लेजर तकनीक सुविधा
  • सुरक्षित, प्रभावी और मल्टीपल ट्रीटमेंट विकल्प

GMCH प्रशासन के अनुसार अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ देखभाल के माध्यम से त्वचा एवं सौंदर्य उपचार को आमजन के लिए सुलभ और किफायती बनाना है, ताकि हर व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ बेहतर जीवन जी सके।

Disclaimer:
यह पोस्ट एक विज्ञापन लेख (Advertorial) है। इसे UdaipurTimes के लेखकों/पत्रकारों द्वारा नहीं लिखा या तैयार किया गया है। UdaipurTimes ऑनलाइन विज्ञापन के लिए ASCI के दिशानिर्देशों का पालन करता है। इस जानकारी में वित्तीय या स्वास्थ्य संबंधी जोखिम शामिल हो सकते हैं, और UdaipurTimes इस पोस्ट में किए गए किसी भी दावे का समर्थन या प्रचार नहीं करता है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News