GMCH News: 35 गांठों के बावजूद बचाई बच्चेदानी, महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
उदयपुर। चिकित्सा क्षेत्र में एक जटिल स्त्री रोग सर्जरी के माध्यम से गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर में एक महिला की बच्चेदानी (गर्भाशय) को सुरक्षित रखने में सफलता मिली है। महिला के गर्भाशय में एक-दो नहीं, बल्कि कुल 35 फाइब्रॉइड (गांठें) थीं। इन गांठों के कारण महिला को बार-बार गर्भपात (Recurrent Pregnancy Loss) की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
महिला भविष्य में मां बनने की इच्छा रखती थी। ऐसे में उसके लिए गर्भाशय को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी था। इस चुनौतीपूर्ण मामले में डॉ. अर्चना शर्मा के नेतृत्व में गीतांजलि हॉस्पिटल की टीम ने जटिल सर्जरी करते हुए गर्भाशय से सभी 35 फाइब्रॉइड सफलतापूर्वक निकाल दिए और बच्चेदानी को सुरक्षित रखा।
इस सर्जरी को मेडिकल भाषा में मल्टीपल मायोमेक्टॉमी (Multiple Myomectomy) कहा जाता है। इतनी बड़ी संख्या में गांठें निकालने के साथ गर्भाशय को सुरक्षित रखना एक चुनौतीपूर्ण सर्जिकल प्रक्रिया थी।
डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि फाइब्रॉइड यानी बच्चेदानी की गांठें कुछ महिलाओं में गर्भधारण में परेशानी और बार-बार गर्भपात का कारण बन सकती हैं। सही जांच और उचित उपचार के माध्यम से कई मामलों में गर्भाशय को सुरक्षित रखते हुए सर्जरी संभव है।
इस सफल सर्जरी से महिला के भविष्य में गर्भधारण की संभावना को बनाए रखने का अवसर मिला है। यह उपलब्धि महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य और मातृत्व की उम्मीद को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Disclaimer: This post is not written or produced by UdaipurTimes writers/journalists. Udaipur Times follows ASCI guidelines for Online Advertising. This information may involve fnancial or health risk and UdaipurTimes does not endorse or promise any claims made in this post.