हिंदुस्तान जिंक के HZDA-5 को मिला BIS प्रमाणन, ग्राहकों का भरोसा हुआ और मजबूत
Udaipur Times, Business News: 2 जुलाई 2026। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी और वैश्विक स्तर पर शीर्ष दस चांदी उत्पादकों में से एक, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपने प्रमाणित एलॉय पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। कंपनी के हिंदुस्तान जिंक डाई-कास्टिंग एलॉय 5 को अब भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणन के दायरे में शामिल कर लिया गया है। यह प्रमाणन एचजेडडीए 5 की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतर प्रदर्शन को मान्यता देता है तथा ग्राहकों को उत्पाद की निरंतर गुणवत्ता का भरोसा प्रदान करता है।
बीआईएस भारत का राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन है, जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई उत्पाद तय गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रदर्शन मानकों को पूरा करता है। औद्योगिक ग्राहकों के लिए यह प्रमाणन उत्पाद की विश्वसनीयता और गुणवत्ता नियंत्रण की अतिरिक्त गारंटी प्रदान करता है।
अब एचजेडडीए 3 और एजजेडडीए 5 दोनों बीआईएस प्रमाणित होने के साथ, हिंदुस्तान जिंक ग्राहकों को प्रमाणित जिंक एलॉय का व्यापक विकल्प उपलब्ध करा रहा है। इससे कंपनी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उच्च गुणवत्ता और जिम्मेदारीपूर्वक निर्मित जिंक एलॉय उत्पादों की विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थिति और मजबूत हुई है।
इस उपलब्धि पर अरुण मिश्रा, सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक, हिंदुस्तान जिंक ने कहा कि, एचजेडडीए 5 को बीआईएस प्रमाणन के दायरे में शामिल किया जाना हमारे प्रमाणित उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारे लिए प्रमाणन केवल मानकों का पालन करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को भरोसेमंद गुणवत्ता और दीर्घकालिक मूल्य देने का वादा है। जैसे-जैसे उद्योग उच्च प्रदर्शन और जिम्मेदारीपूर्वक निर्मित धातुओं की ओर बढ़ रहे हैं, हिंदुस्तान जिंक विश्वसनीय उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
एचजेडडीए 3 और एचजेडडीए 5 को उन अनुप्रयोगों के लिए विकसित किया गया है, जहां मजबूती, सटीकता, टिकाऊपन और बेहतर प्रदर्शन आवश्यक होते हैं। इन जिंक डाई-कास्टिंग एलॉय का उपयोग ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जाता है, जहां सामग्री की गुणवत्ता अंतिम उत्पाद के प्रदर्शन को सीधे प्रभावित करती है।
यह प्रमाणन ऐसे समय में मिला है जब ग्राहक खरीद निर्णयों में प्रमाणित उत्पादों, विश्वसनीय आपूर्ति और जिम्मेदार स्रोतों को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रमाणित उत्पाद ग्राहकों के लिए खरीद जोखिम को कम करते हैं और गुणवत्ता को लेकर अतिरिक्त भरोसा प्रदान करते हैं।
यह उपलब्धि हिंदुस्तान जिंक की टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। कंपनी कच्चे माल की खरीद से लेकर उत्पादन, परीक्षण, लॉजिस्टिक्स और ग्राहक तक उत्पाद पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता को प्राथमिकता देती है। कंपनी की उन्नत तकनीक, मजबूत गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और लेबोरेटरी इंफारमेशन मैनेजमेंट सिस्टम तथा एजाइल क्वालिटी सर्कल जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उत्पादों की गुणवत्ता, सटीकता और ट्रेसेबिलिटी सुनिश्चित करती हैं। वहीं बीआईएस आरईएसीएच और एलबीएमए जैसे प्रमाणन राष्ट्रीय और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
यह विकास हिंदुस्तान जिंक के व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो को भी मजबूत करता है, जिसमें रिफाइंड जिंक, लेड, सिल्वर, जिंक एलॉय और कम-कार्बन जिंक ब्रांड इकोजे़न शामिल हैं। बढ़ते प्रमाणित उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ कंपनी अब ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, जिम्मेदारीपूर्वक निर्मित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप धातु समाधान प्रदान करने के लिए और बेहतर स्थिति में है।
हिंदुस्तान जिंक वेदांता मेटल बाजार जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों को अधिक पारदर्शिता और सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। इससे खरीदारों के लिए उत्पादों की उपलब्धता, ट्रेसेबिलिटी और विश्वसनीयता और बेहतर होती है।
एचजेडडीए 5 को बीआईएस प्रमाणन के दायरे में शामिल करने के साथ, हिंदुस्तान जिंक एक बार फिर अपने ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, प्रमाणित गुणवत्ता, विश्वसनीय आपूर्ति और जिम्मेदार उत्पादन की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए भारत के विनिर्माण और औद्योगिक विकास में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को आगे बढ़ा रही है।
