हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, 35 वर्ष से कम उम्र के 10% कर्मचारी लीडरशिप रोल में

हिंदुस्तान जिंक के 62प्रतिशत कर्मचारी 26.3%जेंडर विविधता के साथ 35वर्ष से कम आयु के पिछले दो वर्षों में लगभग 70 0युवा प्रोफेशनल्स की नियुक्ति

 | 
HZL

 

Udaipur Times: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के अवसर पर हिंदुस्तान जिंक ने बताया कि कंपनी में युवा प्रतिभाएं तेजी से नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे बढ़ रही हैं। आज कंपनी के कुल कर्मचारियों में लीडरशिप रोल के 10 प्रतिशत की उम्र 35 वर्ष से कम है। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और शीर्ष 10 सिल्वर उत्पादक कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान जिंक युवा प्रोफेशनल को निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में अवसर देकर उद्योग का भविष्य गढ़ रही है।

कंपनी के 62 प्रतिशत कर्मचारी 35 वर्ष से कम आयु के हैंजबकि जेंडर विविधता 26.3 प्रतिशत है। युवा कर्मचारी खननविनिर्माणतकनीकसस्टेनेबिलिटी और बिजनेस नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। नई पीढ़ी की सोचतकनीक के बेहतर उपयोग और नवाचार की क्षमता पारंपरिक उद्योगों को अधिक आधुनिकसमावेशी और भविष्य के लिए तैयार बना रही है।

पिछले दो वित्तीय वर्षों में हिंदुस्तान जिंक ने लगभग 700 युवा प्रोफेशनल की नियुक्ति की है। इनमें वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 335 कैंपस हायर शामिल हैंजिन्हें कंपनी के वीएलडीपीजीईटीपीजीईटी और एमटी कार्यक्रमों के माध्यम से देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से चुना गया। कंपनी इन युवा प्रतिभाओं को ईकोज़ आॅफ टूमारो नाम से पहचान देती हैजो उद्योग के भविष्य को आकार देने में उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।

इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अमरेंदु प्रकाश ने कहा किभविष्य का उद्योग उस पीढ़ी द्वारा आकार दिया जाएगा जो नई सोच रखती हैपरंपराओं को चुनौती देती है और तकनीक व सस्टेनेबिलिटी को विकास का आधार मानती है। हिंदुस्तान जिंक में हमारा प्रयास है कि युवा पेशेवरों को नेतृत्व करनेनवाचार करने और बड़े स्तर पर प्रभाव पैदा करने के अवसर मिलें। जैसे-जैसे हम तकनीक-आधारितसस्टेनेबल और विविधतापूर्ण संगठन के रूप में आगे बढ़ रहे हैंहम ऐसे लीडर्स को तैयार करना चाहते हैं जो न केवल कंपनी का भविष्य तय करें बल्कि भारत की औद्योगिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दें।

हिंदुस्तान जिंक में जेन-जी और मिलेनियल्स आधुनिक तकनीकों पर आधारित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनमें रिमोट ब्लास्टिंगटेली-रिमोट उपकरण संचालनरियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टमऑपरेशनल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्मऑटोमेटेड प्रक्रियाएं और डिजिटल कंट्रोल रूम शामिल हैं। कंपनी डिजिटलाइजेशन और ऑटोमेशन के माध्यम से सभी कर्मचारियों को समान और बेहतर कार्य अनुभव प्रदान करने पर लगातार काम कर रही है।

कंपनी कर्मचारियों के व्यक्तिगत और पेशेवर विकास को समर्थन देने के लिए कई प्रगतिशील नीतियां लागू कर रही है। इनमें नाइट शिफ्ट के अवसरलचीले कार्य समयस्पाउस हायरिंगबच्चों की देखभाल के लिए एक वर्ष तक का सब्बैटिकल और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाली अवकाश नीतियां शामिल हैं।

इसके साथ ही हिंदुस्तान जिंक कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में काम करने और नई भूमिकाएं अपनाने के अवसर भी प्रदान करती है। कौशल विकासअपस्किलिंग और रिस्किलिंग के लिए कंपनी नियमित प्रशिक्षणमेंटरिंगवैश्विक विशेषज्ञों से सीखने के अवसरव्यवहारिक विकास कार्यक्रम और तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित करती है।

भारत के ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की दिशा में बढ़ते हुएहिंदुस्तान जिंक युवाओं को कोर सेक्टर में आकर्षक और सार्थक करियर अवसर उपलब्ध करा रही है। नवीकरणीय ऊर्जाडिजिटल माइनिंग और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर मिल रहा है। ईकोज़ ऑफ टूमारो अभियान के माध्यम से कंपनी यह संदेश दे रही है कि कोर उद्योगों का भविष्य एक युवाविविधतापूर्ण और उद्देश्यपूर्ण कार्यबल के हाथों में हैजो वर्तमान में कल का निर्माण कर रहा है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News