हिन्दुस्तान ज़िंक के स्माइल ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत् कोरोना वायरस से जागरूकता का संदेश

 | 

हिन्दुस्तान ज़िंक के सहयोग से स्माइल फाउंडेशन द्वारा जावर माईन्स के 28 गांव को मोबाइल हेल्थ वैन "स्माइल ऑन व्हील्स" द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करायी जा रहीं हैं।

प्राथमिक चिकित्सा के अतिरिक्त समुदाय को स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जावर के प्रत्येक गांव में कोरोना वायरस जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है।

इस दौरान देश भर में लॉकडाऊन किये जाने और घरों में रही रहने के सरकार के आदेशो को सख्ती से पालन करने के साथ ही  वायरस के लक्षण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

लगातार बुखार रहना, कई दिनों से सर्दी जुकाम, लागातार नाक बहना, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया के लक्षण होने पर तुरंत सूचना देने की जानकारी दी जा रही है। संक्रमण से बचने के लिए लगातार साबुन से हाथ धुलने, खांसते एवं छीकते समय रूमाल के प्रयोग एवं सर्दी जुकाम वाले लोगों से दूर रहने की आवश्यकता की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है।

कार्यक्रम के तहत  स्माइल ऑन व्हील्स टीम द्वारा जावर माईन्स के आस पास के 15 गांव  क्रमशः अमरपुरा, बोरीकुआ, जावर, रवा, चनावदा, पडुणा, कृष्णापूरा,  सिंगटवाडा, पाडला, नेवातलाई,  कानपुर, नला,  ओडा, भालडिया, और पाटिया  गांव में लगभग 2000 से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

जागरूकता हेतु निरन्तर मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से ऑडियो द्वारा प्रचार, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीम द्वारा यह भी अपील की जा रही है कि अपने घरों में रहें और साफ सफाई का पूरा ध्यान दें।

अगर आपके पड़ोस में कोई बाहर से आया है और उसको ये लक्षण दिखाई दें तो हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना दें

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News