हिन्दुस्तान ज़िंक की सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

 | 
HZL

विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत ज़िंक एवं शीर्ष दस चांदी उत्पादक कंपनी में से एक हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड ने राजस्थान और उत्तराखंड में अपनी परिचालन इकाइयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कंपनी द्वारा ध्वजारोहणवृक्षारोपण अभियानकर्मचारियोंव्यापारिक साझेदारों और समुदाय के सदस्यों के साथ परेड का आयोजन किया। कंपनी की सभी इकाईयों में परेडवृक्षारोपण अभियाननाटकनृत्य के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारत की ज़िंकलेड और सील्वर की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान ज़िंक देश की वृद्धि और प्रगति में लंबे समय से भागीदार रही है।

उदयपुर स्थित हिन्दुस्तान ज़िंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दुस्तान ज़िंक के सीईओ अमरेन्दु प्रकाश ने कहा किस्वतंत्रता नयी जिम्मेदारियों के साथ हमें आने वाली पीढिंयों के लिए और बेहतर भारत बनाने के संकलप को साकार करने की याद दिलाती है। हिन्दुस्तान ज़िंक में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हम आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करने की ओर अग्रसर हैंउच्च गुणवत्ता वाले मेटल का उत्पादन देश की आर्थिक और विनिर्माण महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से यात्रा के लिए आवश्यक हैं। हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर अपने राष्ट्र के विकास का समर्थन करने और अभिनव उत्पाद समाधानों के साथ विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड भारत को जिम्मेदारी पूर्ण खनन के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करती है।हिन्दुस्तान ज़िंक के जिंक स्मेल्टर देबारी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एसबीयू डायरेक्टर विवेक यादव एवं जावर माइंस में आईबीयू सीईओ अंशुल खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News