उदयपुर में कोरोना काल में उपभोक्ता भंडार की पहल

जनरल-ग्रोसरी एवं दवाईयों की 700 रुपयों से अधिक खरीद पर होगी होम डिलेवरी

 | 
एरिया अनुसार दवा विक्रेता भी अधिकृत

उदयपुर, 23 अप्रेल 2021।  कोरोना काल में उपभोक्ताओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान मेें रखते हुए जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के निर्देशों पर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार लि. उदयपुर की ओर से जनरल ग्रोसरी आईटम व दवाईयों की होम डिलेवरी शुरू की है।

भंडार के महाप्रबंधक आशुतोष भट्ट ने बताया कि कोरोना काल में उपभोक्ता भंडार को मोबाइल फ्रेंडली किया गया है, जिससे उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल फोन से भी खरीद आर्डर दे सकेगे। इसके तहत उपभोक्ता द्वारा ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट थोक भण्डार डॉट कॉम वेबसाइट’ पर जनरल-ग्रोसरी सामग्री का आर्डर दिये जाने पर नजदीकी सुपरमार्केट से डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था जनरल-ग्रोसरी एवं दवाईयों की 700 रुपयों से अधिक खरीद पर होगी।

एरिया अनुसार दवा विक्रेता भी अधिकृत

भट्ट ने बताया कि इसके साथ ही आमजन को आवश्यकता की दवाईयों की घर-घर आपूर्ति के लिए दवा विक्रेताओं को एरिया अनुसार अधिकृत किया गया है। इसमें प्रतापनगर के लिए महेश पानेरी (मोबाइल नंबर 9829235061), सेक्टर 11 से 14 तक के लिए नरेश त्रिवेदी (7737677264), सेक्टर 3 से 8 तक के लिए यशवंत बोकडिया (9829136178), अम्बामाता क्षेत्र के लिए अविनाश अग्रवाल (9414157956), भुपालपुरा, शास्त्री सर्कल व न्यू भुपालपुरा के लिए पुरूषोत्तम नागदा (9929157855), जगदीश चौक क्षेत्र के लिए हर्षित दीक्षित (9460030121), पिछोली व रावजी का हाटा के लिए अंकित दक (9414683156), अश्विनी बाजार व चेटक सर्कल के लिए मुकेश जैन (9828466975), पंचवटी व हाथीपोल के लिए ललित व्यास (9829410751) तथा आयड़, युनिवर्सिटी व शोभागपुरा के लिए देवेन्द्र सिंह चौहान (9461659843) को अधिकृत किया गया है। ये दवा विक्रेता अपने मोबाईल व्हाट्सअप पर मिले संदेश पर दवाईयों की होम डिलेवरी करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News