उदयपुर में तीसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का हुआ अनावरण

 | 
Vedanta Zinc City Half Merathon

 

उदयपुर: हिंदुस्तान जिंक द्वारा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली तीसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का अनावरण किया गया। इसके साथ ही उदयपुर के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की तैयारियां और तेज हो गयी है। फील्ड क्लबउदयपुर से शुरू होने वाली यह मैराथन अपने खूबसूरत रूटखेल भावना और सामाजिक उद्देश्य के लिए देशभर में पहचान बना चुकी है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तवकेंद्रीय जीएसटी के संयुक्त आयुक्त रोशन लालहिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक अमरेंदु प्रकाशहिंदुस्तान जिंक और एनीबडी कैन रन के प्रतिनिधि तथा खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पिछले वर्ष 27 राज्यों और कई देशों से आए करीब 7 हजार धावकों ने इसमें भाग लिया था। इस वर्ष अभी तक 21.097 किमी, 10 किमी और 5 किमी श्रेणियों में 5,500 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। उदयपुर की झीलोंअरावली पर्वतमाला और ऐतिहासिक स्थलों के बीच आयोजित होने वाली यह मैराथन पेशेवर खिलाड़ियोंपहली बार दौड़ने वालों, परिवारों, विद्यार्थियों और कॉर्पोरेट टीमों को ‘वन रनवन कम्युनिटी‘के संदेश के साथ एक मंच पर लाएगी।

इस अवसर पर गौरव श्रीवास्तवपुलिस महानिरीक्षकउदयपुर रेंज ने कहा किवेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन उदयपुर का एक महत्वपूर्ण खेल आयोजन बन चुकी है। यह लोगों को फिटनेस और सामुदायिक भावना के माध्यम से जोड़ती है। इसकी खास बात यह है कि प्रतिभागी उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए एक सामाजिक उद्देश्य से भी जुड़ते हैं। मुझे जर्सी और पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुशी हुई और मैं सभी प्रतिभागियों को इस मैराथन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।

लांच कार्यक्रम की शुरुआत मैराथन फिल्म के प्रदर्शन से हुईजिसने पूरे माहौल में उत्साह भर दिया। इसके बाद आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का अनावरण किया गया। हिंदुस्तान जिंक के कर्मचारियों ने भी अपनी रनिंग यात्रा और प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का समापन ऊर्जावान ड्रम रोल गतिविधि के साथ हुआ।

अमरेंदु प्रकाशसीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशकहिंदुस्तान जिंक ने कहा किवेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन इस विश्वास का प्रतीक है कि खेल स्वस्थ समाजव्यापक भागीदारी और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का माध्यम बन सकते हैं। पिछले वर्षों में यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं रहाबल्कि उदयपुर और यहां के लोगों के उत्सव के रूप में विकसित हुआ है। हमें गर्व है कि यह मंच फिटनेसउद्देश्य और जिंक सिटी की पहचान को एक साथ जोड़ता है। रन फोर जीरो हंगर अभियान के माध्यम से हम यह संदेश भी दे रहे हैं कि दौड़ का हर कदम एक बड़े सामाजिक उद्देश्य में योगदान दे सकता है।

हिंदुस्तान जिंक और एनीबडी कैन रन के सहयोग से आयोजित यह मैराथन एआईएमएस प्रमाणित है और वर्ल्ड एथलेटिक्स से संबद्ध है। 21.097 किलोमीटर की मुख्य दौड़ फील्ड क्लब से शुरू होकर फतेहसागर पालरोटरी क्लबसनसेट प्वाइंट पार्कनेहरू गार्डन और सहेलियों की बाड़ी जैसे प्रमुख स्थलों से होकर वापस फील्ड क्लब पहुंचेगी। वहीं 10 किमी और 5 किमी रूट सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

यह मैराथन उदयपुर को खेल और वेलनेस पर्यटन के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले धावक और उनके परिवार उदयपुर की झीलोंविरासतसंस्कृति और आतिथ्य का अनुभव भी लेते हैंजिससे स्थानीय होटलरेस्तरांपरिवहन और अन्य व्यवसायों को लाभ मिलता है। पिछले वर्ष भागीदारी में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी और इस वर्ष इससे भी अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मैराथन के लिए पंजीकरण आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी है और निर्धारित क्षमता पूरी होने तक खुले रहेंगे। सितंबर को होने वाली यह मैराथन एक बार फिर खेलस्वास्थ्यसामुदायिक भावना और सामाजिक उद्देश्य को एक साथ जोड़ते हुए उदयपुर को देश के प्रमुख रनिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगी।

 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News