खेमली से मोरबी तक कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू

मेवाड़ के खनिज अब रेल से पहुंचेंगे सिरेमिक हब
 | 
Khemli Morbi Container Train

उदयपुर 6 मार्च 2026। कॉनकोर (Concor) ने खेमली कंटेनर डिपो से गुजरात के मोरबी तक कंटेनर रेल सेवा शुरू कर दी है। इस रेलसेवा की पहली कंटेनर रैक 28 फ़रवरी को खेमली डिपो से रवाना हुई, जो की 28 घंटे बाद मोरबी के राफलेश्वर स्थित गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCT) पहुंच गई।

इस नई सेवा से मेवाड़ के उद्योगपतियों और व्यापारियों को फायदा मिलेगा। इस ट्रेन के ज़रिये मोरबी के सिरेमिक और टाइल्स उद्योग के आवश्यक कच्चे माल विशेषकर फेल्सपार और मेवाड़ के खनिजों और औद्योगिक उत्पादों को मोरबी के बड़े सिरेमिक उद्योग तक परिवहन अब रेल मार्ग से आसानी से किया जा सकेगा। 

वहीँ इस ट्रेन से मेवाड़ क्षेत्र के उद्योगपतियों और व्यापारियो को कई तरह के अन्य लाभ भी मिलेंगे जैसे कम लागत में थोक माल की ढुलाई, सप्लाई चेन में मज़बूती, रेल आधारित लॉजिस्टिक्स से परिवहन समय में बचत का फायदा भी मिलेगा। 

Source: Media Reports

#Udaipur #RajasthanNews #UdaipurNews #Mewar #Khemli #Morbi #LogisticsNews #RailFreight #CONCOR #CeramicIndustry #MorbiCeramics #MineralTransport #RajasthanIndustry #BusinessNewsRajasthan #InfrastructureNews #SupplyChain #IndiaLogistics


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News