उदयपुर फूटवियर कारोबार मे अपनी पहचान बनाने वाली मावली वाला एंड संस ने Campus के साथ मिलकर डीलर्स मीट आयोजित की

 | 
Mavli Wala and Sons

 

Udaipur Times, Udaipur Business News: शहर मे लगभग 40 वर्षों से फुटवियर कारोबार मे अपनी पहचान स्थापित करने वाली 'मावलीवाला एंड संस - द फुटवियर पीपल' (Mavliwala & Sons) ने उदयपुर के सज्जनगढ़ स्थित 'जस्टा रिज़ॉर्ट एंड स्पा' में 'कैंपस' (Campus) के साथ मिलकर एक डीलर मीट आयोजित की।

इस इवेंट में डीलर्स, कैंपस की मार्केटिंग टीम और मावलीवाला एंड संस परिवार ने कैंपस के लेटेस्ट कलेक्शन और व मार्केट की लेटेस्ट ट्रेंड पर डीलर्स के साथ चर्चा की। डीलर्स के भरोसे से मज़बूत बिज़नेस कमिटमेंट्स और सेल्स के आंकड़े पर भी चर्चा की

इस अवसर पर क्षेत्र में बिज़नेस बढ़ाने में योगदान देने वाले डीलर्स और बिज़नेस पार्टनर्स को सम्मानित कर डीलर्स का आभार भी व्यक्त किया गया।

मावलीवाला एंड संस के अब्बास मावली वाला ने Udaipur Times से बातचीत करते हुए बताया की इस ईवेंट  मीट में शामिल हुए डीलर्स की मौजूदगी और भरोसा ही उनकी इस सफल यात्रा का आधार है।

कैंपस टीम का आभार

मावलीवाला एंड संस के फैयाज़ मावलीवाला ने कहा कि  कैंपस कंपनी की मार्केटिंग और सपोर्ट टीम के कीमती योगदान, प्रोफेशनल तालमेल, शानदार प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन और इस साझेदारी व इवेंट के दौरान लगातार मिले सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा, "कैंपस और मावलीवाला एंड संस के बीच पार्टनरशिप और मज़बूत हो रही है, और हम भविष्य में मिलकर और भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए उत्साहित हैं।"

बेहतर भविष्य की ओर साथ-साथ

मावलीवाला एंड संस के मोइज़ मावलीवाला ने बताया की "हमारे डीलरों के लगातार सहयोग, कैंपस टीम की प्रतिबद्धता और समस्त मावलीवाला एंड संस परिवार की कोशिशों के साथ, हम आने वाले वर्षों में और ज़्यादा तरक्की,  मज़बूत पार्टनरशिप और कई और सफल उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं।"

मावलीवाला एंड संस के आजम अली ने स्टेकहोल्डर्स और मावलीवाला एंड संस परिवार ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को शानदार ढंग से सफल बनाया। उन्होंने कहा, "शानदार रिस्पॉन्स ने हमें एक साथ आगे बढ़ने का भरोसा दिया है। यह सफलता हम सबकी साझी सफलता है।"

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News