गीतांजली हॉस्पिटल के निःशुल्क मिर्गी शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

 | 
GMCH Health Camp

 

उदयपुर। गीतांजली हॉस्पिटल में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क मिर्गी (ताण) रोग शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में उदयपुर सहित आसपास के जिलों से 100 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञ न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुकरवाला से परामर्श एवं अत्याधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान डॉ. अनीस जुकरवाला एवं उनकी टीम ने मरीजों की विस्तृत जांच कर मिर्गी रोग से संबंधित आवश्यक परामर्श प्रदान किया। जरूरतमंद मरीजों की EEG जांच निःशुल्क की गई, तथा एमआरआई एवं सीटी स्कैन (एपिलेप्सी प्रोटोकॉल) पर 50% तक की विशेष छूट भी प्रदान की गई।

शिविर में जिन मरीजों में एपिलेप्सी सर्जरी की आवश्यकता पाई गई, उन्हें शीघ्र ही गीतांजली हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAAY) के तहत एपिलेप्सी सर्जरी का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अनीस जुकरवाला ने कहा कि समय पर सही जांच, उचित दवा और नियमित उपचार से मिर्गी रोग को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मिर्गी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और अंधविश्वासों से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के दौरे की स्थिति में तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

शिविर में आए मरीजों एवं उनके परिजनों ने गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा उपलब्ध कराई गई निःशुल्क विशेषज्ञ सेवाओं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें।

अस्वीकरण: यह समाचार गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति/जानकारी पर आधारित है। इसे Udaipur Times के संवाददाता द्वारा स्वतंत्र रूप से तैयार या सत्यापित नहीं किया गया है। इसे केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय के लिए कृपया योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News