लॉक डाउन अवधि में बैंकों में होंगे सिर्फ अति आवश्यक कार्य
31 मार्च तक लॉक डाउन घोषित किया है।
लॉक डाउन की अवधि में बैंक खुले रहेंगे लेकिन बैंकों में गैर जरूरी कार्य यथा पास बुक प्रिन्टिंग इत्यादि कार्य नहीं होंगे, सिर्फ अति आवश्यक कार्य ही होंगे। आमजन यदि अति आवश्यक हो तो ही बैंक जाना सुनिश्चित करे।
उदयपुर, 23 मार्च 2020 । लॉक डाउन की अवधि में बैंकों में सिर्फ अति आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन की अवधि में बैंक खुले रहेंगे लेकिन बैंकों में गैर जरूरी कार्य यथा पास बुक प्रिन्टिंग इत्यादि कार्य नहीं होंगे, सिर्फ अति आवश्यक कार्य ही होंगे। आमजन यदि अति आवश्यक हो तो ही बैंक जाना सुनिश्चित करे।
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन व संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को वैश्विक महामारी घोषित करने के पश्चात राज्य सरकार के आदेशानुसार 31 मार्च तक लॉक डाउन घोषित किया है।