GST 2.0: वित्त मंत्रियों की बैठक में वस्तुओं के स्लैब में बड़े बदलाव की संभावना
नई दिल्ली 3 सितंबर 2025। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियो वाली परिषद की GST सुधार प्रस्तावों पर आज बुधवार और कल गुरुवार को दो दिवसीय चर्चा शुरू होगी।
संभवतया इस चर्चा में GST की 4 स्लैब को 2 स्लैब में परिवर्तन करने का फैसला होगा। जहाँ 12% स्लैब समाप्त करके अधिकतर वस्तुए 5% स्लैब और कुछ वस्तएं 18% स्लैब में शिफ्ट हो सकती है। वहीँ चुनिंदा लग्ज़री और सिन गुड्स पर 40% स्लैब में रखना प्रस्तावित है।
इन संभावित वस्तुओं का स्लैब बदल सकता है
- टूथपेस्ट, शैम्पू, टैलकम पाउडर पर 18% से 5% GST स्लैब में परिवर्तन संभव।
- कुछ श्रेणी के वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, AC जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण 28% से 18% GST स्लैब में परिवर्तन संभव।
- सिन गुड्स जैसे तम्बाकू, पान मसाला पर 40% GST स्लैब में परिवर्तन संभव।
- घी, मेवे, पीने का 20 लीटर पानी, बिना गैस वाले पेय पदार्थ, नमकीन जैसी अधिकतर खाने पीने की चीज़े, कुछ जूते, चप्पल और कपडे, दवाईंयां और मेडिकल उपकरण 12% से 5% GST स्लैब में परिवर्तन संभव।
- पेंसिल, साईकिल, छाते, हेयर पिन जैसी वस्तुएं भी 5% GST स्लैब में परिवर्तन संभव।
- मंत्री समूह ने 40 लाख रूपये तक की EV पर 18% GST का समर्थन किया है हालाँकि केंद्र इस पर 5% स्लैब रखना चाहता है।
- 40 लाख से अधिक की EV पर GST 28% हो सकती है। इससे टेस्ला, मर्सिडीज़-बेंज, BMW और BYD जैसे कार निर्माताओं की बिक्री प्रभावित हो सकती है।
- हाइब्रिड कारों पर GST 28% से 18% करने पर विचार हो सकता है। वहीँ 350CC से कम वाले दोपहिया वाहनों पर 18% GST संभव।
Source: Media Reports
#GST2025 #GSTSlabChange #IndiaTaxNews #FinanceMinister #EVTax #LuxuryGoodsTax #GSTUpdate #UdaipurTimes #FinanceNews #EVTax
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
