रिलायंस और डिज्नी के बीच ज्वाइंट वेंचर के लिए लेनदेन पूरा

रिलायंस ने संयुक्त उद्यम में 11,500 करोड़ का निवेश किया

 | 
relaince disney

मुंबई/कैलिफ़ोर्निया 15 नवंबर 2024। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), वायाकॉम 18 और द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की कि वायाकॉम 18 के मीडिया और जियोसिनेमा व्यवसायों का स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में विलय पूरा हो गया है। एनसीएलटी मुंबई, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और अन्य नियामक प्राधिकरणों द्वारा अनुमोदन के बाद यह घोषणा की गई। इसके अलावा रिलायंस ने ज्वाइंट वेंचर में 11,500 रुपए करोड़ का निवेश किया है। ज्वाइंट वेंचर ने वायाकॉम 18 और आरआईएल को शेयर आवंटित कर दिए हैं।

इस लेन-देन में जेवी का मूल्य पोस्ट-मनी आधार पर 70,352 रुपए करोड़ माना गया है। संयुक्त उद्यम पर आरआईएल का नियंत्रण रहेगा। इसमें आरआईएल का 16.34 फीसदी, वायकॉम 18 का 46.82 फीसदी और डिज्नी का 36.84 फीसदी हिस्सा होगा। नीता एम. अंबानी संयुक्त उद्यम की अध्यक्ष होंगी, जबकि रणनीतिक मार्गदर्शन के लिए उदय शंकर को संयुक्त उद्यम का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “इस ज्वाइंट वेंचर के गठन के साथ, भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग एक परिवर्तनकारी युग में प्रवेश कर रहा है। डिज्नी के साथ संबंधों के अलावा हमारी गहरी रचनात्मक विशेषज्ञता और भारतीय उपभोक्ता की हमारी बेजोड़ समझ भारतीय दर्शकों के लिए किफायती कीमतों पर बेजोड़ कंटेंट सुनिश्चित करेगी।”

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News