खादी मेले में बिक्री 1 करोड़ 35 लाख पार
नगर निगम प्रांगण में चल रहा खादी मेला
मेला संयोजक गुलाबसिंह गरासिया ने बताया कि चखादी की अब तक 64.66 लाख एवं ग्रामोद्योग की बिक्री 71.70 लाख की बिक्री होने से सभी कारोबारियों में हर्ष छाया हुआ है।
उदयपुर 16 दिसंबर 2019। नगर निगम प्रांगण में चल रहे खादी मेले में कल तक रविवार की बिक्री एक करोड़ 35 लाख पार कर गई। इससे कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है।
मेला संयोजक गुलाबसिंह गरासिया ने बताया कि चखादी की अब तक 64.66 लाख एवं ग्रामोद्योग की बिक्री 71.70 लाख की बिक्री होने से सभी कारोबारियों में हर्ष छाया हुआ है।
मेले में पुरूषों के साथ-साथ महिलायें अपने-अपने लिये सर्दी से बचाव के लिये उत्पाद खरीदते दिखाई दिये। महिलायें सर्दी से जुड़े उनी वस्त्रों कम्बल, स्वेटर, शाॅल, जैकेट, उनी शर्ट खरीदती हुई दिखाई दी।