कैंसर से स्वस्थ होने की ओर बढ़ते कदम: गीतांजली हॉस्पिटल में उपचार के पहले चरण के बाद मरीज को मिली बड़ी राहत
उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर में नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) से पीड़ित 70 वर्षीय मरीज के उपचार में उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। कीमोथेरेपी के पहले ही चक्र के बाद मरीज के गले में मौजूद बड़ी गांठें पूरी तरह समाप्त हो गईं, जो उपचार के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया का संकेत है।
70 वर्षीय दादम को गले के दोनों ओर कई बड़ी गांठों की शिकायत थी। प्रारंभ में ईएसआई में उनकी जांच की गई, जिसके बाद उन्हें आगे के उपचार हेतु गीतांजली हॉस्पिटल के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. नितिन चौधरी के पास रेफर किया गया।
गांठ की बायोप्सी जांच में मरीज को नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉ. नितिन चौधरी एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. यमन पाटीदार की देखरेख में कीमोथेरेपी शुरू की गई। विशेष बात यह रही कि उपचार के पहले ही चक्र के बाद गले की सभी दिखाई देने वाली गांठें पूरी तरह समाप्त हो गईं।
डॉ. नितिन चौधरी एवं डॉ. यमन पाटीदार के अनुसार, नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा के कई प्रकार आधुनिक उपचार से अच्छी प्रतिक्रिया दिखाते हैं। पहले ही चक्र में गांठों का समाप्त होना एक उत्साहजनक संकेत है, हालांकि बीमारी की पूर्ण समाप्ति की पुष्टि के लिए निर्धारित उपचार पूरा करना और आवश्यक जांचों से मूल्यांकन करना जरूरी है।
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जारी यह उपचार दर्शाता है कि समय पर सही निदान और उचित चिकित्सा से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
Disclaimer: This post is not written or produced by UdaipurTimes writers/journalists. Udaipur Times follows ASCI guidelines for Online Advertising. This information may involve fnancial or health risk and UdaipurTimes does not endorse or promise any claims made in this post.