दक्षिण राजस्थान के सबसे बड़ा स्टार्टअप समिट TiEcon उदयपुर 2026 का आयोजन 20 मार्च को

TiE उदयपुर के इस आयोजन का उद्देश्य स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई गति देना है।  
 
 | 

उदयपुर 8 मार्च 2026। नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति के उभरते केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करते हुए TiE Udaipur ने अपने प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम TiEcon Udaipur 2026 की घोषणा कर दी है। दक्षिण राजस्थान का यह सबसे बड़ा स्टार्टअप समिट आगामी 20 मार्च को उदयपुर के Marriott Hotel में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के समिट की थीम “Celebrating Entrepreneurship-Bharat’s Next Leap” रखी गई है।”

इस बड़े इवेंट के मीडिया पार्टनर के तौर पर, उदयपुर टाइम्स से जानिये दक्षिणी राजस्थान में होने वाले सबसे बड़े स्टार्टअप समिट TiEcon Udaipur 2026 का एक का एक्सक्लूसिव प्रीव्यू- 

2026 समिट में 25 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

  • सनी शाह (Engineering Lead, Sarvam AI)
  • नितिन जैन (पूर्व सह-संस्थापक, OfBusiness)
  • डॉ. अरुणाचलम मुरुगनंथम (जयश्री इंडस्ट्रीज, ‘Padman of India’)
  • सुहैल समीर - (OTP Ventures)
  • संजय नेकांति - (Dhruva Space)
  • लक्ष्मी अय्यर - (Bajaj Alternate Investment)
  • इसके अतिरिक्त इस इस इवेंट में महावीर शर्मा और अजय बग्गा जैसे जाने-माने राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी अपने अनुभव साझा करेंगे।

tiecon-udaipur-2026-startup-summit-marriott-udaipur

TiEcon Udaipur 2026 में क्या है विशेष 

  • सुबह 9:00 बजे से शुरू होने वाला यह एक दिवसीय समिट केवल सम्मेलन नहीं बल्कि नेटवर्किंग और सीखने का बड़ा मंच होगा। कार्यक्रम में शामिल हैं। 
  • Keynote और Fireside Chats: 12 से अधिक सत्र, जिनमें AI, स्पेस टेक्नोलॉजी और “भारत ब्रांड्स” को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
  • Startup Pitching: उभरते स्टार्टअप्स को निवेशकों के सामने अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
  • Masterclasses: विशेषज्ञों द्वारा बिजनेस ग्रोथ और ब्रांड स्टोरीटेलिंग पर गहन सत्र।
  • Round Table Meetings: फंडिंग की तलाश कर रहे स्टार्टअप्स के लिए निवेशकों के साथ विशेष बैठकें।

600 से अधिक प्रतिभागियों के आने की उम्मीद

इस समिट में 600 से अधिक उद्यमी, निवेशक और उद्योग जगत के नेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम उदयपुर को टेक-ड्रिवन स्टार्टअप्स और आधुनिक होते पारंपरिक व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन की जानकारी

उद्यमी, स्टार्टअप फाउंडर, प्रोफेशनल्स और छात्र इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आधिकारिक लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।https://events.tie.org/TiEconUdaipur2026#/ किसी भी जानकारी के लिए TiE Udaipur सचिवालय से 8209032455 पर संपर्क किया जा सकता है या ed@udaipur.tie.org पर ईमेल किया जा सकता है।

tiecon-udaipur-2026-startup-summit-marriott-udaipur

 

#TiEconUdaipur2026 #UdaipurStartups #StartupSummit #StartupIndia #Entrepreneurship #InnovationIndia #RajasthanStartups #UdaipurBusiness #StartupNetworking #InvestInStartups #TechStartupsIndia

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal