31 मई तक बैंकों में लेन-देन 10 से 2 बजे तक

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के दिशा निर्देशानुसार

 | 

कोरोना संक्रमण के चलते

उदयपुर, 17 मई 2021 । कोरोना संक्रमण के चलते आमजन की सुरक्षार्थ बैंक शाखाओं में ग्राहको के लेन देन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

अग्रणी बैंक प्रबन्धक संजय मेहता ने बताया कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के दिशा निर्देशानुसार कोरोना के बढते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिऐ अब 31 मई तक बैंक शाखाओं में ग्राहकों के लेन-देन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने का निर्णय लिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News